ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

ATM मशीन काटकर लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश, थाने में सोते रह गए बिहार पुलिस के जवान

CHHAPRA: खबर छपरा से आ रही है, जहां बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। थाने से महज कुछ कदम की दूरी पर स्थित एसबीआई के एटीएम मशीन को गैस कटर की मदद से काटकर बदमाश उसमें

ATM मशीन काटकर लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश, थाने में सोते रह गए बिहार पुलिस के जवान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: खबर छपरा से आ रही है, जहां बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। थाने से महज कुछ कदम की दूरी पर स्थित एसबीआई के एटीएम मशीन को गैस कटर की मदद से काटकर बदमाश उसमें रखे लाखों रुपए लूटकर फरार हो गए। थाने के पास इतनी बड़ी लूट हो गई लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। लूट से पहले एटीएम में 24 लाख रुपए लोड किए गए थे। घटना मशरक थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में पेट्रोल पंप के पास की है।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात मशरक बाजार स्थित एसबीआई के एटीएम मशीन को बदमाशों ने गैस कटर की मदद से काटकर उसमें रखे रुपए लेकर फरार हो गए है। लोगों को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह उस वक्त हुई जब एटीएम का ताला काटकर फेंका पाया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब एटीएम का शटर उठाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। बदमाशों ने एटीएम को काटकर उसमें रखे रुपए लूट लिए थे।


घटना थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई है, जिसको लेकर लोगों में पुलिस के प्रति गहरी नाराजगी देखी जा रही है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। बदमाशों ने कितने रुपयों की लूट की है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है हालांकि लोगों का कहना है कि लूट के पहले एटीएम मशीन ने 24 लाख रुपए लोड किए गए थे। पुलिस ने बैंक के अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी है और मामले के छानबीन में जुट गई है।