ब्रेकिंग
Bihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तारBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार

ऐसी नींद कि सब लुट जाये: चोरों ने महिला के गले से चेन उतारी, पति के जनेऊ से चाबी, फिर कर ली 12 लाख की चोरी

<span style='font-size:15px;font-family:"Arial","sans-serif";color:#1

ऐसी नींद कि सब लुट जाये: चोरों ने महिला के गले से चेन उतारी, पति के जनेऊ से चाबी, फिर कर ली 12 लाख की चोरी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

CHHAPRA: चोरी के जिस वाकये की कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं वह हैरान कर देने वाला है। इसमें घर के मालिक-मालकिन की नींद औऱ चोरों की हिम्मत दोनों हैरान करने वाली है। घर के लोगों को ऐसी नींद आयी थी कि उन्हें अपने शरीर से उतारे जा रहे सामानों की खबर नहीं लगी। चोरों की हिम्मत ऐसी थी कि आलमीरा कौन कहे शरीर के गहनों को भी उतारने में हिचक नहीं हुई। 12 लाख रूपये की इस चोरी में सात लाख रूपये नगद औऱ पांच लाख रूपये के आभूषण लेकर चोर आराम से निकल गये।


जनेऊ में बांध रखी चाबी फिर भी चोर निकाल ले गये

वाकया सारण जिले के सोनपुर के सबलपुर बभनटोली का है। घर के लोग रात में बेखबर होकर सोये थे. सुबह नींद खुली तो होश उड़ गये। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। शरीर के गहने गायब थे। गृह स्वामी संजय राय ने बताया कि उन्होंने आलमीरा की चाबी अपने जनेऊ में बांध रखा था। रात में घर में घुसे चोरों ने सबसे पहले उनके जनेऊ में से आलमीरा की चाबी निकाल ली। चोरों ने जनेऊ ही काट डाला. फिर चाबी से आलमीरा खोल लिया. चोरों की हिम्मत देखिये। संजय राय की बहू दूसरे कमरे में सोयी हुई थी। बहू के गले में सोने का चेन था. चोरों ने गले से चेन उतार लिया। फिर भी नींद नहीं खुली।


12 लाख रूपये समेट लिये

चोरी के शिकार बने संजय राय ने बताया कि चोरों ने उनकी आलमीरा में रखे गये सात लाख रूपये नगद निकाल लिया। वहीं उसमें करीब पांच लाख रूपये के गहने रखे थे। उसे भी चोरों ने समेट लिया. घऱ में तीन मोबाइल रखे थे। चोर तीनों मोबाइल को अपने साथ ले गये. घर के लोग सोये रहे औऱ चोर उसी कमरे में अपना काम करते रहे। 


बेटी की शादी के लिए रखे थे कैश औऱ गहने

घर के मालिक संजय राय ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी तय की है। वैशाली जिले में उनकी बेटी की शादी होने वाली है। शादी के लिए ही घर में कैश औऱ गहने रखे थे। चोर सब समेट कर ले गये. संजय राय ने सोनपुर थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष अकील अहमद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। वैसे चोरी करके भागे चोरों ने घर से चुराये गये मोबाइल को थोड़ी दूर जाकर फेंक दिया था। मोबाइल को बरामद किया गया है।