ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

आतिशबाजी की आड़ में डबल मर्डर, अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

SARAN : बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. ताजा मामला छपरा के एकमा थाना क्षेत्र के केसरी गांव का है जहां अज्ञात लोगों न

आतिशबाजी की आड़ में डबल मर्डर, अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या
First Bihar
2 मिनट

SARAN : बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. ताजा मामला छपरा के एकमा थाना क्षेत्र के केसरी गांव का है जहां अज्ञात लोगों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है. 


जानकारी के मुताबिक मृतक के घर के पास शादी समारोह चल रहा था तभी किसी ने सूचना दी कि दोनों लोग जख्मी हालत में पड़े हुए हैं. जब तक परिजन वहां पहुंचे तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. मृतकों की पहचान रोहित कुमार तिवारी और मनोरंजन राय के रूप में की गई है. मृतक के परिजन ने बताया कि दोनों लोग घर के बाहर थे और घर के बगल में शादी समारोह था. शादी समारोह में आतिशबाजी भी हो रही थी जिसके कारण पता नहीं चला और फायरिंग हुई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. 


इधर मामले की पड़ताल करने पहुंचे सदर डीएसपी एमपी सिंह ने कहा कि शादी समारोह के दौरान विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.

टैग्स