ब्रेकिंग
सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल

सारण बम धमाके में अबतक 6 लोगों की मौत, FSL और बम स्क्वायड की टीम पहुंची

CHAPARA : सारण के खैरा थाना क्षेत्र स्थित खुदाईबाग में पटाखा फैक्ट्री में हुए बम धमाके में मृतकों का आंकड़ा बढ़ गया है। इस घटना में अबतक कुल 6 लोगों की मौत की पुष्टि जिला प्रशासन न

सारण बम धमाके में अबतक 6 लोगों की मौत, FSL और बम स्क्वायड की टीम पहुंची
Mukesh Srivastava
3 मिनट

CHAPARA : सारण के खैरा थाना क्षेत्र स्थित खुदाईबाग में पटाखा फैक्ट्री में हुए बम धमाके में मृतकों का आंकड़ा बढ़ गया है। इस घटना में अबतक कुल 6 लोगों की मौत की पुष्टि जिला प्रशासन ने की है। ध्वस्त हुए मकान के मलबे से अबतक 6 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। मृतकों में तीन महिलाएं, तीन युवक और एक बच्चा शामिल है। फिलहाल ध्वस्त हुए तीन मंजिला मकान के मलबे को हटाया जा रहा है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। मुजफ्फरपुर से FSL और बम स्क्वायड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।


मृतकों में 35 वर्षीय मोलाजिम अली, 30 वर्षीय शबाना खातून, 62 वर्षीय अमीना खातून, 22 वर्षीय सावीर, 20 वर्षीय यासमीन और 5 वर्षीय शहजाद शामिल है। अभी तक 6 लोगों के मौत की जिला प्रशासन ने की पुष्टि की है। धमाके के बाद मौके पर पहुंचे सारण एसपी संतोष कुमार ने बताया कि ब्लास्ट के बाद जमींदोज हुए मकान में पटाखा बनाने का काम होता था और पटाखा बनाने के दौरान ही ब्लास्ट हुआ है। एसपी ने संभावना जताई है कि धमाका इतना जोरदार था कि पटाखे के साथ सिलेंडर भी ब्लास्ट हो सकता है। मलबे से अबतक 6 डेडबॉडी को बरामद किया जा चुका है जबकि कुछ लोगों के घायल हुए हैं जिन्हे अस्पताल भेजा गया है।


एसपी ने कहा कि जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है, मलबे में और भी लोग दबे हो सकते हैं। घटना की जांच के लिए FSL और बम विरोधक दस्ते को बुलाया गया है। जांच के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी कि ब्लास्ट कैसे हुआ है। फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि पटखा बनाने के काम अवैध तरीके से तो नहीं किया जा रहा था। बता दें कि धमाका इतना जोरदार था कि तीन मंजिला मकान जमींदोज हो गया है। लोगों के गले से यह बात नीचे नहीं उतर रही है कि पटाखा फटने से इतना बड़ा हादसा हो सकता है।


बताया जा रहा है कि रियाज मियां नामक पटाखा कारोबारी के घर पर यह धमाका हुआ है। धमाका इतना जबरदस्त था कि तीन मंजिला मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। मिली जानकारी के मकान के अगले हिस्से में साइकिल और रेडीमेड की दुकानें चलती थीं जबकि मकान के पिछले हिस्से में रियाज मियां पटाखा बनाकर बेचा करता था। बता दें कि ब्लास्ट के बाद रिहायशी इलाके में पटाखा फैक्ट्र को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस इलाके में 10 से अधिक अवैध पटाखा फैक्ट्रियां संचालित की जा रही हैं।