ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान

शराबबंदी वाले बिहार में मास्टर साहब के साथ मुखिया ने छलकाया जाम, फोटो वायरल होने के बाद उठ रहे कई सवाल

MUZAFFARPUR: बिहार में करीब 7 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद ना तो पीने वाले सुधरने का नाम रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे है। ताजा मामला

शराबबंदी वाले बिहार में मास्टर साहब के साथ मुखिया ने छलकाया जाम, फोटो वायरल होने के बाद उठ रहे कई सवाल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में करीब 7 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद ना तो पीने वाले सुधरने का नाम रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है जहां पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में मुखिया के साथ स्कूल के मास्टर का जाम छलकाने वाला फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो अब कई सवाल खड़ा कर रहा है।


पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में अपने साथियों के साथ जाम छलकाते मुखिया का वायरल फोटो मुजफ्फरपुर के सकरा का है। इस फोटो में मुखिया अपने साथियों के साथ बैठकर केन बीयर पी रहे हैं। फोटो सकरा प्रखंड के रूपनपट्टी मथुरापुर पंचायत के मुखिया रंजित कुमार राय उर्फ पिंटू का है जो साथियों के साथ जाम छलकाते दिख रहे हैं। 


मुखिया का जाम छलकाते फोटो वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि फोटो में दिख रहे लोगो में मुखिया के साथ-साथ एक सरकारी स्कूल का शिक्षक भी है। जो मुखिया के साथ केन बीयर पी रहे हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में सकरा थाना पुलिस क्या संज्ञान लेती है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है। 


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता