ब्रेकिंग
मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...

पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में 60 लाख की पंजाब निर्मित विदेशी शराब जब्त, राजस्थान का रहने वाला तस्कर भी गिरफ्तार

BHOJPUR: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनमें पुलिस का डर खत्म हो गया है। यही कारण है कि धंधेबाज खुल्ले

पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में 60 लाख की पंजाब निर्मित विदेशी शराब जब्त, राजस्थान का रहने वाला तस्कर भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनमें पुलिस का डर खत्म हो गया है। यही कारण है कि धंधेबाज खुल्लेआम लाखों करोड़ों रूपये की शराब की तस्करी बेखौफ कर रहा है। इस बार भोजपुर में शराब की बड़ी खेप जब्त की गयी है। पंजाब निर्मित एक ट्रक अंग्रेजी शराब की खेप के साथ तस्कर को पकड़ा गया है। बरामद शराब की कीमत 60 लाख रूपये बतायी जा रही है।


भोजपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्सर-पटना फोर लाइन पर एक ट्रक को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया। पंजाब के मोहाली से ट्रक को लाया गया था। जांच के दौरान ट्रक में पंजाब निर्मित 6058.8 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपए बताई जा रही है। वही मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।


 जो राजस्थान के बाड़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र अंतर्गत लीलसर पवरिया तला गांव निवासी भेरा राम का पुत्र दीपा राम है। वहीं इसकी सूचना देते हुए भोजपुर एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि यह अवैध शराब के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई है। आगे भी शराब तस्करों के खिलाफ भोजपुर पुलिस का अभियान जारी रहेगा।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता