ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शराब पीने के लिए जब पिता ने नहीं दिए पैसे, तब कलयुगी बेटे ने कर दिया कत्ल

JHARKHAND: शराब पीने के चक्कर में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी। पिता से वह शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था लेकिन पिता ने मजबुरी बता पैसे देने से इनकार क

शराब पीने के लिए जब पिता ने नहीं दिए पैसे, तब कलयुगी बेटे ने कर दिया कत्ल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JHARKHAND: शराब पीने के चक्कर में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी। पिता से वह शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था लेकिन पिता ने मजबुरी बता पैसे देने से इनकार कर दिया। जो बेटे को नागवार गुजरा और उसने धारदार हथियार से पिता के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही पिता की दर्दनाक मौत हो गयी।


मामला झारखंड की राजधानी रांची का है। दशम फॉल स्थित काजीबारु गांव में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए उसे अस्पताल भेजा। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान है। 


मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अर्जुन को शराब की लत पूरी तरह से लग चुकी थी। वह शराब पीने के लिए अक्सर अपने पिता बुधू मुंडा से पैसे मांगा करता था। पिटाई की डर से पिता उसे पैसे दिया करता था। मिली जानकारी के अनुसार एक बार बुधू मुंडा ने पैसे देने से मना किया तो बेटे ने उसे इतना पीता की वह बुरी तरह से घायल हो गया था। लंबे दिनों तक बुधू मुंडा को रिम्स हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा था। अपने इलाज में उन्हें काफी पैसे खर्च भी हो गये थे। 


इतना सब कुछ होने के बाद भी उसके बेटे अर्जुन पर कोई असर नहीं हुआ। एक बार फिर दारू पीने के लिए उसने पिता से पैसे मांगे तो पिता बुधू मुंडा ने पैसे नहीं होने की बात कही। इतना सुनते ही अर्जुन अपने पिता से लड़ने लगा। बात इतनी बढ़ गयी की गुस्से में आकर घर से टांगी लेकर निकला और पिता सिर पर हमला कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।