ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

शराब पार्टी कर रहे युवकों ने पुलिस टीम पर किया हमला, दो जवान घायल

NAWADA: बिहार में वैसे तो पूर्ण शराबबंदी है लेकिन ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे है। ताजा मामला बिहार के नवादा जिले का

शराब पार्टी कर रहे युवकों ने पुलिस टीम पर किया हमला, दो जवान घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: बिहार में वैसे तो पूर्ण शराबबंदी है लेकिन ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे है। ताजा मामला बिहार के नवादा जिले का है जहां शराब पार्टी करने के लिए कुछ युवक इकट्ठा हुए थे जिसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। 


सूचना मिलते ही पुलिस की टीम छापेमारी के लिए निकल गयी। वहां पहुंचने पर पुलिस ने जब बाइक सवार दो युवकों को रुकने को कहा तो वो पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस भी भाग रहे युवकों को पकड़ने के लिए पीछे पड़ गयी। पुलिस युवकों को खदेड़कर पकड़ने में लगी ही थी कि तभी बाइक सवार युवक पुलिस पर ही पथराव करने लगे। पुलिस पर हुए हमले में दो जवान घायल हो गये। एक सिपाही मो. नियामत का सिर फट गया है। दोनों पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


वही इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य पुलिस वालों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों को थाने लाया गया। घटना नवादा के मस्तानगंज टीओपी क्षेत्र के अंसार नगर ओवरब्रिज के पास की है। गिरफ्तार युवकों की पहचान गोविंदपुर के विनोवा नगर गांव निवासी राम अवतार राजवंशी के बेटे रोहित और बुंदेलखंड थाना इलाका के अफजल नगर निवासी महेंद्र राजवंशी के बेटे सुद्दू के रूप में हुई है।  


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें