ब्रेकिंग
पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर के कई ठिकानों पर SVU की रेड, अब तक 10 लाख रुपये कैश बरामद; पटना से लेकर सहरसा तक दबिश✦इंटर पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? बिहार विधानसभा सचिवालय ने खोल दिया नौकरी का रास्ता, इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती!✦यूपी में JDU की एंट्री पर NDA में घमासान, ओपी राजभर के बेटे की चेतावनी- गठबंधन में शामिल नहीं होने देंगे✦Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! बाइक के उड़े परखच्चे, 30 फीट दूर जाकर गिरे दो दोस्त; एक की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा✦बिहार में हड़ताली अमीनों पर सरकार का बड़ा एक्शन... 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं माने तो दूसरे अमीन संभालेंगे कमान✦पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर के कई ठिकानों पर SVU की रेड, अब तक 10 लाख रुपये कैश बरामद; पटना से लेकर सहरसा तक दबिश✦इंटर पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? बिहार विधानसभा सचिवालय ने खोल दिया नौकरी का रास्ता, इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती!✦यूपी में JDU की एंट्री पर NDA में घमासान, ओपी राजभर के बेटे की चेतावनी- गठबंधन में शामिल नहीं होने देंगे✦Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! बाइक के उड़े परखच्चे, 30 फीट दूर जाकर गिरे दो दोस्त; एक की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा✦बिहार में हड़ताली अमीनों पर सरकार का बड़ा एक्शन... 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं माने तो दूसरे अमीन संभालेंगे कमान

शराब माफिया और SSB के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में शराब बरामद

SITAMARHI: बिहार में पूर्व शराबबंदी के बावजूद शराब माफिया अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस द्वारा जब भी कार्रवाई की जाती है तो वे उल्टे पुलिस पर ही हमला करने लगते हैं।

शराब माफिया और SSB के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में शराब बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में पूर्व शराबबंदी के बावजूद शराब माफिया अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस द्वारा जब भी कार्रवाई की जाती है तो वे उल्टे पुलिस पर ही हमला करने लगते हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी के सोनार गांव का है। जहां एसएसबी और शराब माफिया के बीच घंटों मुठभेड़ हुई। 


इस बार शराब माफिया और एसएसबी के बीच मुठभेड़ हो गयी। इस दौरान दोनों तरफ से करीब एक दर्जन से अधिक राउंड गोलियां दागी गयी। इस दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने उस पिकअप वैन को जब्त किया है। जिससे अवैध शराब को ले जाया जा रहा था। घटना सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र के सोनार गांव की है। फिलहाल एसएसबी और पुलिस की टीम पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। 


बताया जा रहा है कि इंडो-नेपाल बॉर्डर के मुरहा घाट पर शराब कारोबारी शराब लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे थे। इसी दौरान एसएसबी ने उनका पीछा किया। जिसके बाद शराब कारोबारी ने एसएसबी पर गोली चला दी। छह राउंड चली गोली का एसएसबी ने जवाब दिया। 


एसएसबी ने जवाबी कार्रवाई में कई राउंड फायरिंग की जिसके बाद शराब तस्कर शराब छोड़कर फरार हो गए। घटनास्थल से पुलिस ने 39 पेटी में रखे 1170 बोतल नेपाली शौफी शराब बरामद किया है। जबकि एक कार को भी जब्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक तस्कर रीगा प्रखंड के सोनार बाजार पर कार छोड़कर फरार हो गए। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता