ब्रेकिंग
मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टबिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपीलबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत, सीएम सम्राट चौधरी ने खातों में भेजे 7-7 हजारमुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टबिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपीलबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत, सीएम सम्राट चौधरी ने खातों में भेजे 7-7 हजार

ट्रक से बचने के चक्कर में दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर, शराब लेकर जा रहे 2 तस्कर की दर्दनाक मौत

SITAMARHI: सीतामढ़ी में शराब लेकर जा रहे दो तस्कर की बाइक आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस दौरान दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के पं

ट्रक से बचने के चक्कर में दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर, शराब लेकर जा रहे 2 तस्कर की दर्दनाक मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में शराब लेकर जा रहे दो तस्कर की बाइक आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस दौरान दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के पंथपाकड़़ मोड़ के समीप एनएच 227 पर की है। जहां सामने से आ रही ट्रक से बचने के लिए दोनों बाइक आपस में टकरा गई।


मृतक युवक की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी गांव निवासी मो. दाउद अंसारी के पुत्र मो नशीर अंसारी के रूप में की गई है जबकि दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक बीस फीट दूर एक खेत में जाकर गिरा। इसके अलावा दोनों मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। 


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता