ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

बिहार : सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतारा, दहेज में बुलेट नहीं मिलने से था नाराज

NAWADA : नवादा में एक पति ने सिर्फ इसलिए अपनी पत्नी की हत्या कर दी कि उसे दहेज में बुलेट नहीं मिला। घटना मेसकौर के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र स्थित सराय गांव की है। आरोपी पति ने हत्या क

बिहार : सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतारा, दहेज में बुलेट नहीं मिलने से था नाराज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA : नवादा में एक पति ने सिर्फ इसलिए अपनी पत्नी की हत्या कर दी कि उसे दहेज में बुलेट नहीं मिला। घटना मेसकौर के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र स्थित सराय गांव की है। आरोपी पति ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए मृतका के शव के पंखे से लटका दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


मृतका की पहचान सराय गांव निवासी राहुल कुमार की 26 वर्षीय पत्नी निभा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शादी में तीन लाख रुपए दहेज के तौर पर देने के बावजूद निभा का पति और उसके ससुराल वाले बुलेट खरीदने के लिए दो लाख रुपए की मांग कर रहे थे। पैसे नहीं देने पर ससुराल के लोग अक्सर निभा को प्रताड़ित किया करते थे। निभा ने इस बात की जानकारी अपने मायके वालों को दी थी।


आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण निभा के मायके वाले ससुराल वालों की डिमांड को पूरा नहीं कर पा रहे थे। इसी बात से नाराज निभा के पति राहुल और उसके परिवार के लोगों ने उसकी हत्या कर शव को पंखे से लकटा दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता