ब्रेकिंग
विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंका

कोलकाता रेप-मर्डर केस में संजय रॉय दोषी करार, 20 जनवरी को सजा का ऐलान

कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में 9 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर के साथ गंदा काम किया गया था। उसके बाद निर्मम हत्या का गयी थी। घटना के 162 दिन बाद सियालदह कोर्ट ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया। 20 जनवरी सजा सुनाई जाएगी।

CRIME
संजय रॉय दोषी करार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Kolkata news: कोलकाता के RG  कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामले में सियालदह कोर्ट ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया है। जस्टिस अनिर्बान दास ने शनिवार की दोपहर 2.30 बजे फैसला सुनाते हुए कहा कि सजा का ऐलान दिनाक 20 जनवरी दिन सोमवार को किया जाएगा।


बता दें कि इस मामले पर कोर्ट ने 162 दिन बाद फैसला सुनाया है। कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेड के बाद मर्डर का मामला 9 अगस्त 2024 का है। घटना के 162 दिन बाद 18 जनवरी 2025 को कोर्ट ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया है अब सजा का ऐलान सोमवार 20 जनवरी को किया जाएगा। 


हालांकि CBI  ने आरोपी संजय को फांसी दिये जाने की मांग कोर्ट से की है। कोर्ट ने जब उसे दोषी करार दिया तब संजय रॉय ने कहा कि जो काम मैंने नहीं किया है उसमें मुझे फंसाया गया है और जिसने यह काम किया है उसे छोड़ा गया है। जबकि इस मामले में एक आईपीएस भी शामिल है। 


गौरतलब है कि कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में 9 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर के साथ गंदा काम किया गया और उसके बाद हत्या किया गया था। लेडिज डॉक्टर की लाश सेमिनार हॉल में मिली थी। CCTV फुटेज के आधार पर 10 अगस्त को पुलिस ने संजय रॉय नाम के सिविक वॉलंटियर को गिरफ्तार किया था। इस घटना को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन होने लगा। लोग न्याय की मांग करने लगे। 


मीडिया में यह खबर सुर्खियां बनी हुई थी। 10 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई ने स्टेटस रिपोर्ट पेश की थी। जिसमें सीबीआई ने बताया था कि सियालदह ट्रायल कोर्ट में रेगुलर सुनवाई हुई और 81 गवाहों में से 43 से पूछताछ की गई। घटना के 162 दिन बाद 18 जनवरी 2025 को कोर्ट ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया है अब सजा का ऐलान सोमवार 20 जनवरी को किया जाएगा।  


टैग्स