ब्रेकिंग
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन

सामुदायिक भवन से अवैध हथियार बरामद, बिहार एसटीएफ और मुजफ्फरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

MUZAFFARPUR: मुज़फ़्फ़रपुर पुलिस टीम और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अहम सफलता हाथ लगी है। जिले के सदर थाना क्षेत्र के सुस्ता के पास स्थित एक सामुदायिक भवन से अवैध हथियार

सामुदायिक भवन से अवैध हथियार बरामद, बिहार एसटीएफ और मुजफ्फरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुज़फ़्फ़रपुर पुलिस टीम और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अहम सफलता हाथ लगी है। जिले के सदर थाना क्षेत्र के सुस्ता के पास स्थित एक सामुदायिक भवन से अवैध हथियार बरामद किया गया है। बिहार एसटीएफ और पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि किसी घटना को अंजाम देने के लिए अत्याधुनिक हथियारों के साथ कुछ अपराधी समुदायिक भवन को ठिकाना बनाये हुए है। इस सूचना के आधार पर दोनों टीमें ने संयुक्त रुप से छापेमारी कर दी।  


छापेमारी के दौरान एक देसी कारवाइन एक पिस्टल और 9 गोली बरामद किया गया। इस बरामदगी को लेकर सदर थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बता दें कि 2 दिन पूर्व ही इसी सामुदायिक भवन से महज कुछ दूरी पर श्मशान घाट है जहां  से सदर थाना पुलिस ने अवैध शराब निर्माण की भठ्ठी को पकड़ा था। श्मशान घाट के पास शराब की भट्ठी को देख पुलिस भी हक्का बक्का रह गई।  जहां शव जलायी जाती है वही अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा था। 


आसपास के लोग धुआं देखकर यह समझ रहे थे कि शव का दाह संस्कार किया जा रहा है। लेकिन उन्हें यह मालूम नहीं था कि श्मशान घाट में शराब बन रहा है। लेकिन पुलिस ने जब छापेमारी की तब पता चला कि अवैध शराब का निर्माण चल रहा था। अवैध शराब भट्ठी के के खिलाफ कार्रवाई के दो दिन बाद इसी क्षेत्र में एक सरकारी सामुदायिक भवन से अवैध हथियार बरामद किया गया है। इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। 


सामुदायिक भवन से बरामद अवैध हथियार किसका है इस बात का पता अभी नहीं चल सका है। लेकिन आशंका जतायी जा रही है कि कही अवैध शराब कारोबारियों ने तो इसे छिपाकर नहीं रखा था। बताया जाता है कि बड़े कारोबारियों के संरक्षण में अवैध देसी शराब बनाने का कारोबार श्मशान घाट पर चल रहा था। वही बरामद हथियार को देखकर यह कहा जा रहा है कि किसी अपराधी की घटना को अंजाम देने के फिराक में अपराधी थे और अपराधियों के मंसूबों पर पुलिस और एसटीएफ ने पानी फेरने का काम किया। अब पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि इस अवैध हथियार को किसने सामुदायिक भवन में रखा है। 


हथियार फिलहाल पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई है पूरे मामले पर पूछे जाने पर सदर थाना अध्यक्ष सतेंद्र मिश्रा ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी उसके आधार पर बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम संयुक्त कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र के सुस्ता सामुदायिक भवन से एक कार्बाइन एक पिस्टल और 9 गोली बरामद किया है अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता