ब्रेकिंग
दो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगदो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग

संपत्ति विवाद में बेटों ने गला घोटकर मां को मार डाला, घटना के बाद दोनों बहुएं भी फरार

NALANDA: नालंदा में कलयुगी बेटों की करतूत सामने आई है। संपत्ति को लेकर दो बेटों ने मां की गला घोटकर हत्या कर दी और घटना आत्महत्या का रूप देने के लिए रस्सी के सहारे लटका दिया।

संपत्ति विवाद में बेटों ने गला घोटकर मां को मार डाला, घटना के बाद दोनों बहुएं भी फरार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: नालंदा में कलयुगी बेटों की करतूत सामने आई है। संपत्ति को लेकर दो बेटों ने मां की गला घोटकर हत्या कर दी और घटना आत्महत्या का रूप देने के लिए रस्सी के सहारे लटका दिया। घटना लहेरी थाना क्षेत्र के भराव की है। जहां गंगा महतो की 70 वर्षीय पत्नी रामसभी देवी की हत्या उनके बेटों ने ही कर दी। घटना के बाद दोनों बहु फरार हो गयी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


 मृतका के दामाद आनंदी कुमार ने बताया कि संपत्ति विवाद में बेटों ने मां की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी और इस घटना को आत्महत्या का रुप देने के लिए घर के छत पर हुक के सहारे लाश को टांग दिया। आनंदी का कहना है कि छत और फर्श की दूरी इतनी नहीं है कि वहां कोई फांसी लगा सके।


उन्होंने बताया कि दोनों बेटे अक्सर मां और पिता के साथ मारपीट किया करते थे। मृतका के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। जब भी बेटियां अपनी मां-पिता से मिलने आती तो उसके साथ ही लड़ाई झगड़ा किया करते थे। इतना ही नहीं तीन महीने पूर्व बेटा दयानंद प्रसाद और संजय कुमार ने मां-पिता के साथ मारपीट भी की थी।


इस मामले में मृतका की बेटियां और दामाद ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया था। जिसके बाद दोनों बेटों ने मां और पिता से माफी मांगी और भविष्य में ऐसा कदम ना उठाने की बात स्वीकार किया। जिसके बाद थाना से आवेदन वापस ले लिया गया। दोनों बेटों को शक था कि मां बाप की सेवा करने के कारण कहीं उसके माता-पिता संपत्ति बंटवारे में बेटियों को उसका हक ना दे दें। 


आज  दोपहर जब मां छत पर काम से गयी थी तबी पहले से ताक लगाए बैठे बेटों ने रस्सी से पहले गला घोटकर हत्या कर दी फिर इस घटना को आत्महत्या का शक्ल देने की कोशिश की। मां के शव को फंदे से हटाकर शव को नीचे उतार दोनों बेटे शोर-शराबा करने लगे। मौके पर पहुंची बेटियों ने हत्या का आरोप दोनों भाइयों पर लगाया है। घटना के बाद घर से दोनों बहुएं फरार है। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बेटों की करतूत की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। मृतका की बेटी और दामाद इस मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vyom Dipansh

FirstBihar संवाददाता