ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

संपत्ति के लिए अपने बने दुश्मन, छोटे भाई ने बड़े भाई को मारा चाकू

BHAGALPUR: भागलपुर जिले के नाथनगर मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भीमकिता गांवमें बंटवारे को लेकर छोटे भाई में अपने से बड़े भाई को चाकू से गोद कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल शिव याद

संपत्ति के लिए अपने बने दुश्मन, छोटे भाई ने बड़े भाई को मारा चाकू
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर जिले के नाथनगर मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भीमकिता गांवमें बंटवारे को लेकर छोटे भाई में अपने से बड़े भाई को चाकू से गोद कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल शिव यादव को नाथनगर रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


वहीं मामले को लेकर मधुसूदनपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भीमकिता गांव के निवासी प्रदीप यादव के पांच पुत्र है जिसको लेकर सभी मे बंटवारे किया गया तब से सभी कोई अपना अलग अलग जीवनयापन करते आ रहा था। इसी बीच आज शनिवार के रात 8 बजे घायल शिव यादव काम से घर लौटा था और फिर से छोटे भाई बुलु यादव से विवाद हो गया। 


जिसके बाद शिव यादव को बुलु यादव ने चाकू कमर के ऊपर रीढ़ के पास दो जगह चाकू मार दिया जिमसें गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके ओर मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संतोष शर्मा दलबल के साथ पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच में जुट गई है वहीं घायल की पत्नी ने बताई की कई बार बंटवारे को लेकर शिव यादव पर हमला कर चुका है।


वहीं घटना को लेकर इलाके में चर्चा है कि पहले गोली फायरिंग किया गया है उसके बाद चाकू मारा गया है वहीं मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि शिव यादव को भाई ने चाकू मारा है जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है मामले को लेकर बयान दर्ज कर करवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shushil

FirstBihar संवाददाता