ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

संपत्ति का लालच देकर महिला के साथ किया यौन शोषण, एसपी आवास में तैनात होमगार्ड जवान पर आरोप

BAGAHA: बगहा एसपी के आवास पर तैनात होमगार्ड जवान जीतेंद्र बारी पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित दलित महिला का कहना है कि संपत्ति का लालच देकर जीतेंद्र बारी दो

संपत्ति का लालच देकर महिला के साथ किया यौन शोषण, एसपी आवास में तैनात होमगार्ड जवान पर आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

  BAGAHA: बगहा एसपी के आवास पर तैनात होमगार्ड जवान जीतेंद्र बारी पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित दलित महिला का कहना है कि संपत्ति का लालच देकर जीतेंद्र बारी दो साल से उसका यौन शोषण कर रहा है। बार-बार शादी का झांसा देकर उसके साथ गंदा काम करता है। उसके झांसे में वह बुरी तरह से फंस चुकी है। 


जब भी वह इसका इसका विरोध करती है तब होमगार्ड का यह जवान उसके साथ मारपीट करता है और वर्दी का रौब दिखा धमकी देता है। पीड़िता ने जीतेंद्र बारी के खिलाफ एससी-एसटी थाने में केस दर्ज कराया है और न्याय की मांग की है। इस संबंध में जब संबंधित थाने के थानेदार शंभू मांझी से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला नारायणपुर ओशो आश्रम रोड स्थित सुखनगरी की रहने वाली है।जिसने होमगार्ड के जवान जीतेंद्र बारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 


पीड़िता का कहना था कि एसपी आवास पर तैनात होमगार्ड जवान जीतेंद्र बारी ने उसके साथ गंदा काम किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद तत्काल प्रभाव से जीतेंद्र बारी को ड्यूटी से हटा दिया गया है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यदि वह दोषी पाया गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। वही पीड़ित महिला पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। 


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता