ब्रेकिंग
पापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंप

शराबी पति की करतूत से आजिज होकर पत्नी ने लगाया पुलिस को फोन, हाथ-पैर बांधकर खुद करवाया गिरफ्तार

SAMASTIPUR: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब पीना और बेचना दोनों मना है लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग अपने आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला

शराबी पति की करतूत से आजिज होकर पत्नी ने लगाया पुलिस को फोन, हाथ-पैर बांधकर खुद करवाया गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब पीना और बेचना दोनों मना है लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग अपने आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बिहार के समस्तीपुर जिले का है जहां शराबी पति की करतूत से आजिज होकर पत्नी ने पुलिस को फोन लगाया और कार्रवाई की बात कही। जिसके बाद मौके पर पहुंची उत्पाद विभाग की टीम ने शराबी पति को गिरफ्तार किया और अपने साथ थाने ले गयी।


मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटपारा उत्तर पंचायत के वार्ड 2 का है। शराबी की पहचान जोगी महतो के बेटे भरत महतो के रूप में हुई है। ब्रेथ एनालाइजर से जब जांच की गयी तो नशे में होने की पुष्टि हुई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  


महिला की माने तो उसका पति हमेशा शराब पीकर उसके साथ अक्सर मारपीट करता है और रातभर हंगामा मचाया है। उसकी इस रवैय्ये से परिवार के सभी लोग परेशान रहते हैं। वह शराब के नशे में मेरी पिटाई भी करता है। कोई दिन ऐसा नहीं है जिस दिन शराब पीकर वो हंगामा ना मचाता हो। उसकी इस करतूत से आस-पास के लोग भी परेशान रहते हैं। 


शराबी पति ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गयी। जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से पति के हाथ-पैर को कपड़े से बांध दिया और अपने नशेड़ी पति को सुधारने के लिए पुलिस को फोन लगा दिया। इस बात सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची उत्पाद विभाग की टीम के सामने पत्नी ने पति का हाथ-पैर खोल दिया और उसे उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया।