ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

मुखिया के भतीजे की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या, 7 घंटे में दूसरा मर्डर

SAMASTIPUR: बंगरा थाना क्षेत्र में 7 घंटे के भीतर हुई हत्या की दूसरी घटना से सबको हिलाकर रख दिया है. बुधवार की शाम में ही रजबा पंचायत के एक शख्स लालबाबू राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

SAMASTIPUR: बंगरा थाना क्षेत्र में 7 घंटे के भीतर हुई हत्या की दूसरी घटना से सबको हिलाकर रख दिया है. बुधवार की शाम में ही रजबा पंचायत के एक शख्स लालबाबू राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के विरोध में हंगामा और प्रदर्शन हो ही रहा था इसी बीच कुछ घंटों के अंदर ही इसी रजवा पंचायत के मुखिया के भतीजे की बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार देर रात गोली मार कर हत्या कर दी.

दो बाइक सवारों ने मारी गोली

बंगरा थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक पर सवार बदमाशों ने रात करीब 11 बजे के बाद इस घटना को अंजाम दिया. मृतक की पहचान जुल नुरैन उर्फ सबा के रूप में की गई है. वह रजबा पंचायत के मुखिया मो.मुतजबा का भतीजा और मो. मोआज का बेटा था. पटना में उसका खैनी का कारोबार था। वह पटना से ताजपुर स्थित अपने घर आया जाया करता था.

घर के बाहर मारी गोली

मुखिया ने बताया कि तीन दिन पूर्व ही सबा घर आया था. बुधवार रात में खाना खाने के बाद वह घर से बाहर निकला था. उसी दौरान दो बाइक से आये बदमाशों ने उसे गोली मार दी. गोली सबा के सीने में लगी, जिससे वह घटना स्थल पर ही गिर गया. गोली की आवाज सुन घर के लोग बाहर निकले तो वह नीचे गिरा हुआ था. उसी दौरान परिजनों ने दो बाइक को भागते भी देखा. परिजनों का कहना है कि रात का अंधेरा होने के कारण वे यह नहीं देख पाए कि बाइक पर कितने लोग सवार थे. परिजनों ने आनन- फानन में सबा को ताजपुर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मालूम हो कि एक साल पूर्व रजवा के मुखिया के एक और भतीजे की हत्या कर दी गई थी.

विरोध में सड़क जाम

इधर घटना के बाद ताजपुर अस्पताल में रात में ही लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहीं सूचना मिलने पर बंगरा थाने की पुलिस भी पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. फिलहाल मामले में परिजनों ने पुलिस को न तो कोई बयान दिया है और न ही आवेदन ही दिया है. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने रात में ही हाइवे जाम भी कर दिया है. सड़क पर जाम करने वालों ने टायर भी जला रखा है.  इससे पहले दिन में अपराधियों ने बंगड़ा थाना के ही रहीमाबाद गांव में लालबाबू राय नामक शख्स की हत्या कर दी थी. उसे किसी ने फोन कर यहां बुलाया था और फिर घात लगाए अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. समस्तीपुर के एक ही थाना क्षेत्र में महज 7 घंटे के अंदर हो हत्या हो गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता