ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

समस्तीपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने बिज़नेसमैन को मारी गोली, इलाके में सनसनी

SAMASTIPUR : इस वक़्त की बड़ी खबर समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी है. घटना पूसा थाना के दिघरा नोवाचक गांव की है. घायल व्यवसाई

समस्तीपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने बिज़नेसमैन को मारी गोली, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : इस वक़्त की बड़ी खबर समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी है. घटना पूसा थाना के दिघरा नोवाचक गांव की है. घायल व्यवसाई की पहचान बीरेंद्र यादव के रूप में की गई है. बीरेंद्र यादव नोवाचक गांव में आटा चक्की चलाते हैं. 


जानकारी के मुताबिक बीरेंद्र यादव रात को खाना खाने के बाद अपने घर के दरवाजे पर ही सो रहे थे. इसी दौरान हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली व्यवसायी के सिर में लगी है. वहीं गोली की आवाज सुनकर जब तक घर वाले बाहर आते तबतक अपराधी मौके से भाग चुके थे. 


गंभीर रूप से घायल बीरेंद्र यादव को समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की. फिलहाल गोली मारे जाने के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है. मामले की जांच की जा रही है. 

टैग्स