ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

समस्तीपुर में पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोग कर रहे आगजनी

SAMSTIPUR : जिले से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. समस्तीपुर में एक पूर्व मुखिया की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना इलाके के बखरी बुज

समस्तीपुर में पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोग कर रहे आगजनी
First Bihar
2 मिनट

SAMSTIPUR : जिले से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. समस्तीपुर में एक पूर्व मुखिया की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना इलाके के बखरी बुजुर्ग पंचायत से सामने आई है. इस पंचायत के पूर्व मुखिया शशिनाथ झा पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. फायरिंग के बाद पूर्व मुखिया की मौत हो गई है. 


घटना के बारे में मिली पहली जानकारी के मुताबिक पूर्व मुखिया शशिनाथ झा किसी मामले की पंचायती के लिए बखरी बुजुर्ग टोला में गए थे. जहां अपराधियों ने पिस्टल से उन पर कई राउंड गोली चलाई. पूर्व मुखिया को 4 से 5 गोलियां लगी हैं. घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. बाइक सवार अपराधी हत्या को अंजाम देने के बाद मौके से निकल भागे.


पूर्व मुखिया की हत्या के बाद पूरे इलाके में लोग आक्रोशित हो गए हैं. मुखिया के समर्थकों ने मुसरीघरारी स्थित सड़क को जाम कर दिया है. बाजार को बंद कराकर आगजनी कर रहे हैं. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास जारी है. आगजनी कर रहे लोगों हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. बिहार में पंचायत चुनाव की घोषणा के पहले इससे जुड़ी अपराधिक घटनाओं का दौर शुरू हो गया है 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता