ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

समस्तीपुर में क्राइम अनकंट्रोल, घर में घुसकर प्रखंड प्रमुख के पति को गोलियों से भूना

SAMASTIPUR : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां एक बार फिर से बेखौफ अपराधियों ने पुलिस के क्राइम कंट्रोल के दावे को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. ताजा मामल

समस्तीपुर में क्राइम अनकंट्रोल, घर में घुसकर प्रखंड प्रमुख के पति को गोलियों से भूना
Anamika
2 मिनट

SAMASTIPUR : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां एक बार फिर से बेखौफ अपराधियों ने पुलिस के क्राइम कंट्रोल के दावे को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. 

ताजा मामला समस्तीपुर के वैनी ओपी इलाके की है, जहां अपराधियों ने घर में घुसकर पूसा के प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी के पति की गोली मारकर हत्या कर दी है. प्रखंड प्रमुख के पति की घर में घुसकर हत्या की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अपराधियों ने शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख के घर पर हमला बोल दिया और उनके पति अन्नु तिवारी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.गोली लगने से प्रखंड प्रमुख के पति की मौके पर ही मौत हो गई. 

मर्डर की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है. हत्या को किन कारणों से अंजाम दिया गया है इसका फिलहाल पता नहीं लग सका है.