ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

भाभी से अफेयर के शक में देवर की हत्या, पत्नी को लेकर इनसिक्योर पति ने भाई को मौत के घाट उतारा

SAMASTIPUR : प्रेम-प्रसंग के एक मामले में देवर की हत्या का खुलासा हुआ है. समस्तीपुर पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपने ही भाई की हतय कर दी. पुलिस इस

भाभी से अफेयर के शक में देवर की हत्या, पत्नी को लेकर इनसिक्योर पति ने भाई को मौत के घाट उतारा
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR :  प्रेम-प्रसंग के एक मामले में देवर की हत्या का खुलासा हुआ है. समस्तीपुर पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपने ही भाई की हतय कर दी. पुलिस इस हत्याकांड में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है.


घटना समस्तीपुर जिले के सिंघिया का है, जहां एक युवक हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी चचेरे भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार की रात घर में सो रहे युवक चंदन कुमार की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद इलाके में काफी गुस्सा देखा जा रहा था. 


पुलिस ने आखिरकार इस मामले की छानबीन के बाद यह खुलासा किया है कि  इस हत्या की घटना को मृतक चंदन के चचेरे भाई राजीव ने ही अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था. आरोपी चचेरे भाई राजीव कुमार सिंह को यह शक था कि उसकी पत्नी के साथ चचेरे भाई चंदन का अवैध संबंध चल रहा हैं. इसी रंजिश में उसने अपने 5 साथियों के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी थी. 


पुलिस ने कत्ल की इस गुत्थी को सुलझाने के लिए सबसे पहले घटनास्थल पर खोजी कुत्ता और एफएसएल की टीम की मदद भी ली गई थी. पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर मामले का खुलासा किया है.


रोसड़ा डीएसपी शहरयार अख्तर ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले छह अपराधियों में पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई राजीव समेत  चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं बाकी दो अन्य अबतक फरार हैं.  पुलिस ने मृतक का मोबाइल, हत्या में प्रयुक्त धारधार हथियार और अपराधी का खून से सना जैकेट भी बरामद किया गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता