ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

समस्तीपुर में अपराधी बेलगाम: मुखिया के बेटे को मारी गोली, हालत नाजुक

SAMASTIPUR: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराधी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर का है जहां बेखौफ अपराधियों ने इस बार मुख

समस्तीपुर में अपराधी बेलगाम: मुखिया के बेटे को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराधी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर का है जहां बेखौफ अपराधियों ने इस बार मुखिया के बेटे को गोली मारी है। गोली लगने से घायल मन्नी सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना से गुस्साएं लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


मामला मालीनगर स्थित खेल मैदान का है जहां स्व. मंटू सिंह स्मृति कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। मालीनगर की मुखिया मंजू देवी के बेटे मन्नी सिंह भी इस टूर्नामेंट में खेल रहे थे। खेल मैदान से निकलकर वे फोन पर बातचीत कर रहे थे तभी बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। 


गोली लगने के बाद मन्नी सिंह गिर पड़ा जिसके बाद आनन-फानन में खेल मैदान में मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है।