ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

समस्तीपुर में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, जुआ खेलने को लेकर हुआ था विवाद

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में कपड़ा दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव की है जहां हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। म

समस्तीपुर में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, जुआ खेलने को लेकर हुआ था विवाद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में कपड़ा दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव की है जहां हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। मृतक की पहचान हलई ओपी क्षेत्र निवासी राजेश कुमार के 28 वर्षीय बेटे दीपक कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


पुलिस ने बताया कि मृतक जुआ खेलता था और इसी को लेकर हुए विवाद के बाद यह घटना हुई। बताया जाता है कि दीपक शनिवार की सुबह दुकान के लिए निकला था जिसके बाद देर रात उसे गोली मारे जाने की बात परिजनों को मिली। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गये लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंपा गया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। वही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है।