ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

समस्तीपुर में होटल कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, हालात गंभीर

SAMASTIPUR : बिहार में अपराधियों का दुस्साहस कम होने का नाम नहीं ले रहा है, सरकार के लाख दावों के बावजूद अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. बेखौफ अपराधियों ने बीती रात समस्तीपुर मे

समस्तीपुर में होटल कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, हालात गंभीर
Anamika
2 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार में अपराधियों का दुस्साहस कम होने का नाम नहीं ले रहा है, सरकार के लाख दावों के बावजूद अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. बेखौफ अपराधियों ने बीती रात समस्तीपुर में एक होटल कारोबारी को गोली मार दी. होटल कारोबारी के ऊपर उस वक्त फायरिंग की गई जब वह अपने घर लौट रहे थे.

बताया जा रहा है कि होटल संचालक कौशिक कमल अपनी दुकान से घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी. फायरिंग में कौशिक बुरी तरह से घायल हो गए. कारोबारी को गोली मारने के बाद अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए वहां कई राउंड फायरिंग भी की. भीड़भाड़ वाले इलाके में अपराधियों ने जिस तरह इस घटना को अंजाम दिया उसने प्रशासन और पुलिस के ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं.

अपराधियों की गोली से घायल होटल कारोबारी कौशिक कमल को स्थानीय लोग आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया. उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. यह पूरी घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नवादा घाट की है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है.