ब्रेकिंग
दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्ष

समस्तीपुर में एक शख्स की हत्या, जमीन विवाद में पीट-पीटकर मार डाला

SAMASTIPUR : इस वक्त एक ताजा खबर समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है, जहां एक शख्स की हत्या कर दी गई है. जमीन विवाद में इस शख्स की पीट-पीटकर हत्या करने की बात सामने आ रही है. इस

समस्तीपुर में एक शख्स की हत्या, जमीन विवाद में पीट-पीटकर मार डाला
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : इस वक्त एक ताजा खबर समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है, जहां एक शख्स की हत्या कर दी गई है. जमीन विवाद में इस शख्स की पीट-पीटकर हत्या करने की बात सामने आ रही है. इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात समस्तीपुर जिले के वैनी ओपी इलाके की है, जहां कैजिया विष्णुपुर गांव में भूमि विवाद में एक व्यक्ति की पीटकर हत्या कर दी गई. वहीं मृतक के पत्नी और भाई गंभीर रुप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के बारे मे बताया जाता है कि महेश्वर सिंह के गांव में पुश्तैनी जमीन पर भवन निर्माण का कार्य चल रहा था. वही हथियार से लैश आधा दर्जन लोगो ने आकर निर्माणाधीन मकान में चल रहे कार्य को रोकने का प्रयास किया. इसका विरोध करने पर महेश्वर सिंह और परिवार के तीन सदस्यों के साथ मारपीट किया. इस क्रम में घटनास्थल पर ही महेश्वर सिंह की मौत हो गई. 


वहीं उसकी पत्नी और भाई गंभीर रुप से घायल हो गए. इसके बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया. घटना को अंजाम देकर सभी आरोपित भाग निकले. मामला भूमि विवाद का बताया गया है. थानाध्यक्ष नंद किशोर यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता