ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

समस्तीपुर में डबल मर्डर, दबंगों ने दो लोगों को मारी गोली, इलाके में दहशत

SAMASTIPUR : इस वक्त एक ताजा खबर समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है, जहां आपसी विवाद में बदमाशों ने दो लोगों की हत्या कर दी है. दो पक्षों में जबरदस्त फायरिंग की बात सामने

समस्तीपुर में डबल मर्डर, दबंगों ने दो लोगों को मारी गोली, इलाके में दहशत
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR :  इस वक्त एक ताजा खबर  समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है, जहां आपसी विवाद में बदमाशों ने दो लोगों की हत्या कर दी है. दो पक्षों में जबरदस्त फायरिंग की बात सामने आ रही है. इस घटना में एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गया था, जिसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उस शख्स की भी मौत हो गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र की है, जहां हरदासपुर दियारा इलाके में बुधवार को जमीनी विवाद में फायरिंग होने से एक पक्ष से दो लोगों की मौत हो गई. मृतक की पहचान हरदासपुर गांव निवासी विद्या गोप और राम निवास राय  गई है. 


घटना की पुष्टि मोहनपुर ओपी अध्यक्ष पवन कुमार ने की है. जानकारी के अनुसार नंदु गोप और विद्या गोप के बीच दियारा क्षेत्र के लगभग 60 बीघे में लगी गेंहू की फसल काटने को लेकर तनाव हो गया. इसके बाद दोनो पक्ष की ओर से फायरिंग शुरू हो गई. इस फायरिंग में विद्या गोप और उनके सहयोगी राम निवास राय को गोली लगी.


कई अन्य के भी घायल होने की सूचना मिल रहीं है लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. फिलहाल समस्तीपुर के चार थाने की पुलिस कई घण्टो से गंगा किनारे नाव के साथ तैनात है,लेकिन किसी पुलिसवालों की हिम्मत नहीं हो रही है कि उस पार जाकर हालात का जायजा ले सके. इस संबध में जिला मुख्यालय से और भी पुलिस बल की मांग की गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता