ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कांग्रेस नेता ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल, DM ने कहा- कड़ी कार्रवाई की जाएगी

SAMASTIPUR : बिहार में हर्ष फायरिंग की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. शादी समारोहों में लगातार हो रही हर्ष फायरिंग की वजह से कई जगहों पर मौतें भी हो चुकी है. लेकिन पुल

कांग्रेस नेता ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल, DM ने कहा- कड़ी कार्रवाई की जाएगी
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR :  बिहार में हर्ष फायरिंग की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. शादी समारोहों में लगातार हो रही हर्ष फायरिंग की वजह से कई जगहों पर मौतें भी हो चुकी है. लेकिन पुलिस उस पर अंकुश लगाने में असमर्थ दिख रही है. ताज़ा मामला समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहां विवाह पंडाल में खुले आम फायरिंग की जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. डीएम ने इस मामले में कार्रवाई की बात कही है.


सोशल मीडिया में वायरल वीडियो समस्तीपुर प्रखंड के शंभुपट्टी का बताया जा रहा है, जिसमें पूर्व जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस नेता अनुपम कुमार उर्फ हीरा सिंह और अन्य लोग शादी पंडाल में फायरिंग करते नज़र आ रहे हैं. हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है कि यह कब का वीडियो है. लेकिन वेशभूषा से यह इसी सर्दी के महीने का ही वीडियो लगता है. अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो पर पुलिस कितनी सख्त कदम उठाती है या फिर ठंडे बस्ते में मामला सिमट कर रह जाता है. 


बता दें कि इससे पहले नवंबर माह के 21 तारीख को मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक सांस्कृतिक समारोह में हर्ष फायरिंग हुई थी. वहीं 24 नवंबर को मोहिउद्दीन नगर में एक ऑर्केस्ट्रा में हुए हर्ष फायरिंग का शिकार नर्तकी बनी थी. नर्तकी के बांह में गोली लगी थी. जिसके बाद काफी हो हंगामा भी हुआ था. इसके बावजूद जिले में हर्ष फायरिंग करने वालों पर कठोर कार्रवाई नहीं हो सका. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता