ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

कोचिंग जा रही छात्रा की हत्या, 3 लोगों ने अपहरण कर मार डाला, गड्ढे में मिली डेड बॉडी

SAMASTIPUR : जिले के उजियारपुर में कोचिंग जा रही एक छात्रा का अपहरण कर बदमाशों ने मार डाला. छात्रा की डेड बॉडी एक गड्ढे में मिली है. परिवार वालों ने 5 दिन पहले ही थाने में किड

 कोचिंग जा रही छात्रा की हत्या, 3 लोगों ने अपहरण कर मार डाला, गड्ढे में मिली डेड बॉडी
First Bihar
3 मिनट

SAMASTIPUR : जिले के उजियारपुर में कोचिंग जा रही एक छात्रा का अपहरण कर बदमाशों ने मार डाला. छात्रा की डेड बॉडी एक गड्ढे में मिली है. परिवार वालों ने 5 दिन पहले ही थाने में किडनैपिंग को लेकर शिकायत की थी. बच्ची की लाश मिलने के बाद समस्तीपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.


घटना समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र की है, जहां सातनपुर बहिरा चौर में एनएच - 28 के पास गड्ढे से एक नाबालिग छात्रा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. मृतका की पहंचान सातनपुर गांव के रामउदगार राय की 15 साल की बेटी अम्बिका सोनी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही दल बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.


परिजनों के अनुसार छात्रा की हत्या कर शव को यहां फेक दिया गया है.मिली जानकारी के अनुसार छात्रा विगत 2 फरवरी को कोचिंग के लिए घर से निकली थी और उसी दिन से लापता थी. काफी खोजबीन के बाद भी जब लड़की का कोई पता नही चला तो 4 फरवरी को परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर अपहरण की आशंका जताते हुए उजियारपुर थाना में एक आवेदन दिया था लेकिन 6 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमे एक महिला सहित तीन लोगों को आरोपित करते हुए अपहरण का मामला दर्ज़ कराया था. सभी आरोपी सातनपुर गांव के निवासी हैं. 


हालांकि इस बाबत मृतक के परिजन और स्थानीय पुलिस अभी ज्यादा कुछ  बताने से परहेज कर रही है. थानाघ्यक्ष ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओ पर जांच कर रही है. अंत्यपरीक्षण के उपरांत हत्या के कारणों का पता चलेगा. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता