ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

समस्तीपुर में फटा बम, मरते-मरते बची एक लड़की, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट

SAMASTIPUR : जिले के उजियारपुर में खेत में खेत में रखा बम फटने से एक किशोरी बुरी तरह जख्मी हो गई. इस घटना में उसकी जान बाल-बाल बची. घायलावस्था में उसे इलाज के लिए समस्तीपुर सद

समस्तीपुर में फटा बम, मरते-मरते बची एक लड़की, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : जिले के उजियारपुर में खेत में खेत में रखा बम फटने से एक किशोरी बुरी तरह जख्मी हो गई. इस घटना में उसकी जान बाल-बाल बची. घायलावस्था में उसे इलाज के लिए समस्तीपुर सदर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना समस्तीपुर जिले के उजियारपुर की है, जहां उजियारपुर थाना क्षेत्र के देवखाल चौर में खेत में रखा एक बम अचानक फट गया. जिससे वहां मवेशी चरा रही एक बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गई. उसका इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है.


इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उजियारपुर थाना क्षेत्र के देवखाल चौर में घास काटने के दौरान यह हादसा हुआ है, जिसमे एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.जख्मी लड़की का बताना है कि वह मवेशी के लिए चारा काटने के लिए चौर में गई हुई थी, उसी दौरान गेंद की आकार की एक चीज पर उसका पैर पड़ गया, जिससे अचानक तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया. लड़की की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के महेश पट्टी गांव के मोहन पासवान की 16 वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है.


समस्तीपुर में फटा बम, मरते-मरते बची एक लड़की, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट


घटना के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता