ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

समस्तीपुर में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, कस्टडी से दबंग मुखिया को छुड़ाकर ले गए लोग

SAMASTIPUR : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां पुलिस टीम के ऊपर जानलेवा हमला किया गया. पुलिस की टीम को निशाना बनाकर एक दबंग मुखिया को बदमाशों ने पुलिस कस्टडी से छुड़ा

समस्तीपुर में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, कस्टडी से दबंग मुखिया को छुड़ाकर ले गए लोग
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR :  जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां पुलिस टीम के ऊपर जानलेवा हमला किया गया. पुलिस की टीम को निशाना बनाकर एक दबंग मुखिया को बदमाशों ने पुलिस कस्टडी से छुड़ा लिया है, जिसे पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार किया था. इस हमले में कई पुलिसकर्मियों को चोट लगने की बात सामने आ रही है. इलाके में एक्स्ट्रा फाॅर्स की तैनाती कर छापेमारी की जा रही है.


मामला समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना इलाके की है. जहां पुलिस टीम के ऊपर जानलेवा हमला किया गया. चांदचौर करिहारा पंचायत के दबंग मुखिया मनोरंजन कुमार गिरि को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाया गया है. बताया जा रहा है कि दबंग मुखिया मनोरंजन कुमार गिरि को किसी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. 


पुलिस टीम के ऊपर जानलेवा हमले के बाद पुलिस ने अतिरिक्त बलों के साथ डीएसपी दिनेश पांडेय के नेतृत्व में गांव की नाकेबंदी कर फरार मुखिया को गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन उसे वापस नहीं पकड़ा जा सका. पुलिस ने इस घटना में 19 लोगों को नामजद तथा 20 अज्ञात के विरुद्ध पुलिस पर हमला करने, सरकारी कार्यों में बाधा डालने का केस दर्ज किया है. जिसमें से अब तक 3 नामजद बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.


थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि चांदचौर करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन कुमार गिरि को गत 28 अगस्त 2020 को सातनपुर चौक स्थित सरायरंजन रोड में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली गांव निवासी मुरारी चौधरी का पुत्र संदीप चौधरी उर्फ नेपाली (30) की दिन दहाड़े हुई हत्या के मामले में दर्ज मुकदमा में आरोपित किया गया था. इसके बाद मुखिया फरार चल रहे थे. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा है कि महिलाओं को आगे करके मुखिया ने ही पुलिस के खिलाफ लोगों को भड़का दिया था. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता