ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चर्चित मुखिया को अपराधियों ने मारी गोली, दिनदहाड़े बड़ी वारदात को दिया अंजाम

SAMASTIPUR : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है. जहाँ अपराधियों ने इलाके के काफी चर्चित मुखिया को

चर्चित मुखिया को अपराधियों ने मारी गोली, दिनदहाड़े बड़ी वारदात को दिया अंजाम
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR :  बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है. जहाँ अपराधियों ने इलाके के काफी चर्चित मुखिया को गोलियों से भून दिया है. बेख़ौफ़ बदमाशों ने गोही पंचायत के मुखिया को गोली मार दी है, जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना इलाके की है, जहां अपराधियों ने इलाके में काफी चर्चित गोही पंचायत के मुखिया राजेश साहनी को गोली मार दी है. बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. गोली लगने के कारण मुखिया राजेश साहनी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए फिलहाल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.


प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दरभंगा रेफर कर दिया है. उनकी स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने घटनास्थल से एक एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही गोही पंचायत के मुखिया राजेश साहनी को अपराधियों ने निशाना बनाया था. इनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया था. 


चर्चित मुखिया को अपराधियों ने मारी गोली, दिनदहाड़े बड़ी वारदात को दिया अंजाम राजेश साहनी, मुखिया, गोही पंचायत 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता