ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

समस्तीपुर में खुशी का माहौल मातम में तब्दील, शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में वीडियोग्राफर की मौत

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक शादी समारोह के दौरान अचानक खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया. शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक वीडियोग्राफर की दर्दनाक मौत हो गई है. घट

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक शादी समारोह के दौरान अचानक खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया. शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक वीडियोग्राफर की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना रेलवे क्लब की है. वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. शादी में शरीक होने आए लोग मौके से भाग गये.


बताया जा रहा है कि रेलवे अधिकारी क्लब में एक शादी समारोह चल रहा था. स्टेज पर वरमाला की तैयारी हो रही थी तभी जश्न का माहौल गमगीन हो गया. बाराती में शामिल कुछ युवकों ने  हर्ष फायरिंग करनी शुरू कर दी. जिस शख्स ने फायरिंग की वो नशे में टल्ली था. 


फायरिंग के दरम्यान एक गोली वीडियोग्राफी कर रहे विजय नाम के शख्स के गले में जा लगी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक शख्स बेगूसराय का रहने वाला था. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता