ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

समस्तीपुर: दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

SAMASTIPUR: कोरोना महामारी के बीच आपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही है। वही आपदा की इस घड़ी में अपराधियों के हौसले भी बुलंद नजर आ रहे है। ताजा मामला समस्तीपुर के कल्याणपुर

समस्तीपुर: दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Santosh Singh
2 मिनट

SAMASTIPUR: कोरोना महामारी के बीच आपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही है। वही आपदा की इस घड़ी में अपराधियों के हौसले भी बुलंद नजर आ रहे है। ताजा मामला समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच की बात कह रही है।


मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना के ही डढ़िया गांव के रहने वाले जय मंगल राय के 30 वर्षीय पुत्र अमरेश कुमार राय के रूप में हुई है। मृतक समस्तीपुर वन विभाग में ही संविदा पर कार्यरत था। जब वह अपने से घर से बाइक से किसी काम से जा रहा था तभी सुनसान जगह देखकर पहले से पीछा कर रहे अपराधियों ने उन पर अंधाधूंध फायरिंग शुरू कर दी। 9 गोली लगने से मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद उसी रास्ते से गुजर रहे एक शख्स की नजर लाश पर पड़ी जिसके बाद उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।


जंगल में आग की तरह बात फैल जाने के कारण घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को भी दी गयी। लेकिन पुलिस विलंब से घटनास्थल पर पहुंची जिसे लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला। हत्या के इस मामले का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। घटनास्थल से मृतक की बाइक को पुलिस ने बरामद किया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट की मकसद से हत्या को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले के हरेक बिंदुओं की जांच कर रही है।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता