ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

Samastipur Crime: सरकारी छात्रावास के हेडमास्टर की गंदी करतूत, उम्र का भी नहीं रखा ख्याल, छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार

SAMASTIPUR: समस्तीपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां सरकारी छात्रावास में रह रही छात्राओं के साथ वहां तैनात हेडमास्टर ने गंदी हरकत की। आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ प्राथमिकी

Samastipur Crime: सरकारी छात्रावास के हेडमास्टर की गंदी करतूत, उम्र का भी नहीं रखा ख्याल, छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां सरकारी छात्रावास में रह रही छात्राओं के साथ वहां तैनात हेडमास्टर ने गंदी हरकत की। आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। केस दर्ज होने के बाद आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया। हेडमास्टर ने ऐसा करने से पहले अपनी उम्र का भी ख्याल नहीं किया। उनकी इस हरकत के बारे में जब लोगों को पता चला तो वो भी हैरान रह गये। 


 जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित राजकीय अंबेडकर आवासीय बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य 58 वर्षीय असगर कमाल को छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि 5 दिसंबर को जिला कल्याण पदाधिकारी प्रसून परिमल ने एससी/एसटी थाने में प्राचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।


आवेदन में कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि 3 दिसंबर को प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह राजकीय अंबेडकर आवासीय बालिका उच्च विद्यालय की प्रबंधक रश्मि कुमारी से सूचना मिली कि प्राचार्य असगर कमाल ने कक्षा चार, सात, आठ और नौ की छात्राओं के साथ छेड़खानी की है। इसके बाद प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने सत्यापन के लिए स्कूल का निरीक्षण किया। 


जांच टीम के सामने छात्राओं ने बताया कि प्राचार्य ने गलत नीयत से उनके शरीर को छूआ है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शिक्षिका, छात्रावास अधीक्षक अर्चना कुमारी, शिक्षिका कंचन माला, संजू कुमारी, कम्यूटर शिक्षिका ऋचा कुमारी उपस्थित थीं। जिला कल्याण पदाधिकारी के आवेदन के आलोक में पाक्सो व एससी/ एसटी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता