ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

समस्तीपुर डबल मर्डर केस: पूर्व JDU विधायक का भाई दिल्ली से गिरफ्तार, Ex-MLA का अश्लील वीडियो वायरल करने पर मारी थी 7 गोली

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में आखिरकार समस्तीपुर पुलिस ने जदयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह के भाई लालबाबू सिंह को दिल्ली एनसीआर

समस्तीपुर डबल मर्डर केस: पूर्व JDU विधायक का भाई दिल्ली से गिरफ्तार, Ex-MLA का अश्लील वीडियो वायरल करने पर मारी थी 7 गोली
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में आखिरकार समस्तीपुर पुलिस ने जदयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह के भाई लालबाबू सिंह को दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि पूर्व मुखिया और उसके सहयोगी की हत्या अश्लील वीडियो को लेकर हुई थी। पुलिस को मुताबिक पूर्व MLA रामबालक सिंह के अश्लील वीडियो को पूर्व मुखिया वायरल कर रहा था। जिससे नाराज पूर्व विधायक के भाई लालबाबू सिंह ने पूर्व मुखिया और उसके सहयोगी की हत्या करवाई।


दरअसल, बीते 20 फरवरी को विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मडडिहा ब्रह्मस्थान के पास पूर्व मुखिया और उनके सहयोगी की हत्या कर दी गई थी। डबल मर्डर केस की जांच कर रही पुलिस ने मुख्य आरोपी लालबाबू सिंह को दिल्ली से अरेस्ट किया है। पूर्व एमएलए के भाई को पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली से विभूतिपुर लेकर आई है। विभूतिपुर के सिंघिया बाजार स्थित पंचवटी चौक पर एसपी विनय तिवारी ने पूरे मामले की जानकारी दी।


समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने बताया कि डबल मर्डर के पीछे का मुख्य कारण पूर्व विधायक का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो था। जिसे पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद इलाके में लोगों के बीच दिखाया करता था। विभूतिपुर के सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत में उपचुनाव होना था जिसको लेकर सुरेंद्र प्रसाद पूर्व विधायक के अश्लील वीडियो का इस्तेमाल कर रहा था। वीडियो वायरल होने से पूर्व विधायक की छवि धूमिल हो रही थी। 


इसको लेकर पूर्व विधायक के भाई ने मोटी रकम देकर चार शूटर को बाहर से बुलाया था। बीते 20 फरवरी को बाइक सवार दो बदमाशों ने विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह और उनके सहयोगी सत्यनारायण महतो की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पूर्व मुखिया के भाई ने नामजद केस दर्ज कराया था। जिसमें विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह, उनके भाई लालबाबू सिंह समेत छह लोगों को आरोपित किया गया था।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता