ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया पति, पत्नी की डर से एग रोल में जहर देकर किया गर्लफ्रेंड का कत्ल

SAMASTIPUR: पत्नी की डर से एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। दरअसल एक दिन पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उस दिन के बाद पत्नी को

प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया पति, पत्नी की डर से एग रोल में जहर देकर किया गर्लफ्रेंड का कत्ल
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SAMASTIPUR: पत्नी की डर से एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। दरअसल एक दिन पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उस दिन के बाद पत्नी को पता चला कि पति का दूसरी लड़की से चक्कर चल रहा है। पति की करतूत से वह आगबबूला हो गयी और पति पर दबाव बनाने लगी कि यदि वह लड़की की हत्या नहीं करेगा तो वह उसकी हत्या कर देगी। 


पत्नी की धमकी के बाद पति ने बाजार से एग रॉल लाया और उसमें जहर मिला दिया और उसे प्रेमिका को खाने के लिए दिया। एग रॉल खाते ही प्रेमिका की मौत हो गयी। लड़की की हत्या के बाद पति-पत्नी ने मिलकर लाश को ठिकाने लगाने के लिए निकल पड़े। कंबल में पहले लाश को लपेटा गया फिर उसे उठाकर एक कार में रखा गया। लाश को उजियारपुर थाना क्षेत्र के बाबूपोखर के पास फेंक कर दोनों अपने घर लौट गये। लेकिन अगले दिन इलाके में लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। 


घटना समस्तीपुर की है जहां 3 फरवरी को घटहो ओपी क्षेत्र में रहने वाली लड़की की लाश मिली थी। लड़की की मां ने शव की पहचान की। जिसके बाद मृतका की मां ने उजियारपुर थाने में केस दर्ज कराया और पुलिस से घटना की जांच की मांग की। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मृतका के मोबाइल को खंगाला। कॉल डिटेल निकाला गया जिसमें पता चला कि लास्ट कॉल लड़की ने सुल्तानपुर घटहो निवासी रामकांत मेहता के बेटे राजकुमार मेहता को किया था। संदेह के आधार पर पुलिस ने राजकुमार और उसकी पत्नी संजू देवी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की लेकिन दंपती पुलिस को ही बरगलाने लगे। 


जब पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तब राजकुमार ने पूरी बात पुलिस को बतायी। जिसके बाद दोनों पति पत्नी ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस को यह पता कि राजकुमार से मृतका का अफेयर चल रहा था। एक दिन राजकुमार के साथ लड़की को आपत्तिजनक स्थिति में उसकी पत्नी ने देख लिया था। वह पति पर प्रेमिका की हत्या करने का दवाब बनाने लगी। कहने लगी कि या तो वो रहेगी नहीं हम ही रहेंगे। यदि उसने प्रेमिका की हत्या नहीं की तो हम उसकी हत्या कर देंगे। 


पत्नी की बात सुनकर पति हैरान रह गया उसे कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था कि अब वह क्या करे। वही पत्नी अक्सर प्रेमिका की हत्या करने के लिए दबाव बना रही थी। पत्नी की डर से उसने प्रेमिका को रास्ते से हटाने का मन बनाया और जिसमें दोनों कामयाब भी हो गये। राजकुमार ने प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया और एग रॉल में जहर मिलाकर उसे खिला दिया। एग रोल खाते ही लड़की की मौत हो गयी जिसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर शव को ठिकाने लगा दिया। पति-पत्नी के कबूलनामे के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पन्द्रह दिन पहले लड़की की लाश मिलने के मामले का उद्भेदन आज पुलिस ने कर लिया है। आरोपी दोनों पति-पत्नी आज अपनी करतूत पर आंसू बहा रहे हैं।