ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पोस्टमार्टम के लिए पैसे मांगने वाला कर्मी हुआ सस्पेंड, सिविल सर्जन ने की कार्रवाई

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर से पिछले दिनों दिल को झंझोर देने वाली एक तस्वीर सामने आई थी, जहां सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद बेटे का शव देने के लिए गरीब मां-बाप से 50 हजार र

पोस्टमार्टम के लिए पैसे मांगने वाला कर्मी हुआ सस्पेंड, सिविल सर्जन ने की कार्रवाई
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर से पिछले दिनों दिल को झंझोर देने वाली एक तस्वीर सामने आई थी, जहां सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद बेटे का शव देने के लिए गरीब मां-बाप से 50 हजार रुपए की मांग की गई थी। अब इस खबर में जो अपडेट सामने आई है, उसके मुताबिक़ पोस्टमॉर्टम कर्मी नागेंद्र मलिक को निलंबित कर दिया गया है। जांच टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद सिविल सर्जन ने कार्रवाई की, जिसके बाद नागेंद्र मलिक को निलंबित कर दिया गया है। 



आपको बता दें कि पोस्टमॉर्टम करने के लिए कर्मी नागेंद्र मलिक ने पैसे मांगे थे। इस आरोप के बाद बिहार में जमकर राजनीति भी हुई थी। कई दल के नेता इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ सेवा की निंदा कर रहे थे। नागेंद्र मलिक पर पोस्टमॉर्टम के लिए 50 हजार रुपए मंगाने का आरोप था। 



हैरानी कि बात तो ये है कि परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे, जिसके बाद उन्हें पैसे की जुगाड़ के लिए मजबूरन अपने गांव लौटना पड़ा था। अब जांच टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद सिविल सर्जन की कार्रवाई के बाद नागेंद्र मलिक को निलंबित कर दिया गया है।



टैग्स