ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार की पुलिस शराब पकड़ रही है औऱ अबकी छठ में भी अपराध बेलगाम: समस्तीपुर में प्रोपर्टी डीलर को गोलियों से भूना

SAMASTIPUR : बिहार में ये प्रचलित धारणा रही है कि छठ पर्व के दौरान अपराध कम होते हैं लेकिन इस दफे दीपावली से छठ तक अपराधी बेलगाम हैं. पूरे राज्य की पुलिस शराब पकड़ने में लगी ह

बिहार की पुलिस शराब पकड़ रही है औऱ अबकी छठ में भी अपराध बेलगाम: समस्तीपुर में प्रोपर्टी डीलर को गोलियों से भूना
Editor
4 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार में ये प्रचलित धारणा रही है कि छठ पर्व के दौरान अपराध कम होते हैं लेकिन इस दफे दीपावली से छठ तक अपराधी बेलगाम हैं. पूरे राज्य की पुलिस शराब पकड़ने में लगी है औऱ बेलगाम अपराधियों ने मंगलवार की रात समस्तीपुर में एक औऱ बड़ी घटना को अंजाम दिया. समस्तीपुर में अपराधियों ने एक प्रोपर्टी डीलर को गोलियों से छलनी कर दिया. 

समस्तीपुर में अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर रंजन कुमार वर्मा को गोलियों से भून दिया. वाकया मंगलवार की रात की है. प्रोपर्टी डीलर रंजन कुमार वर्मा बांदे गांव से अपने घऱ मोहनपुर लौट रहे थे. रास्ते में हथियारबंद अपराधियो ने उनकी कार रूकवायी औऱ फिर उन पर ताबडतोड फायरिंग की. 4 अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसायीं. प्रोपर्टी डीलर रंजन के बॉडी में 5 गोलियां लगी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. 


घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रंजन कुमार वर्मा की हत्या समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कर दी गयी. मंगलवार की रात रंजन अपनी कार से मोहनपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे. बिना नंबर प्लेट की कार से आये अपराधियों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया. फिर ओवरटेक कर उनकी कार को रोक दिया औऱ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया. अपराधियों ने जब ये तसल्ली कर ली कि रंजन वर्मा की मौत हो गयी है तो फिर आराम से निकल गये. गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे. रंजन वर्मा को कार से निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो गयी थी. बाद में समस्तीपुर की मुफस्सिल थाना पुलिस वहां पहुंची. पुलिस खोखा बरामद करने के अलावा और कुछ नहीं कर पायी.

पुलिस के मुताबिक रंजन वर्मा पर पहले भी हमला हुआ था. हालांकि अपराधियों की फायरिंग में वे बाल-बाल बच गये थे. रंजन वर्मा ने तब अपने उपर हुए हमले को लेकर जमीन का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी थी. समस्तीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है औऱ हत्या के कारणों औऱ हत्यारों का पता लगाने की बात कही है. 


समस्तीपुर के एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने हत्या की पुष्टि करते हुए कहा है कि इसका कारण जमीन के कारोबार में हुई दुश्मनी हो सकती है. उन्होंने कहा कि रंजन वर्मा के परिजनों ने अभी पुलिस के समक्ष कोई बयान या आवेदन नहीं दिया है. परिजनों के बयान के बाद मामला औऱ क्लीयर होगा. पुलिस सारे पहलु की जांच कर रही है. वैसे स्थानीय लोग कह रहे हैं कि समस्तीपुर शहर के इर्द गिर्द की जमीन के दाम बेतहाशा बढे हैं. जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर पिछले 2 सालों से खूनी खेल चल रहा है. इसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की हत्या हो चुकी है. पुलिस इस पर रोक लगाने के बजाय खुद जमीन के खेल में शामिल नजर आती है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता