ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

पुलिस की गश्ती टीम पर अपराधियों ने किया हमला, एक जवान घायल

SAMASTIPUR: बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने आज पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। अपनी पहली पाठशाला में उन्होंने पुलिस को यह टास्क दिया कि आप अपराधियों को दौड़ाओ वरना वह आपकों दौड़ा

पुलिस की गश्ती टीम पर अपराधियों ने किया हमला, एक जवान घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने आज पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। अपनी पहली पाठशाला में उन्होंने पुलिस को यह टास्क दिया कि आप अपराधियों को दौड़ाओ वरना वह आपकों दौड़ाएंगे। क्रिमिनल को दौड़ाइये तब ही बिहार में क्राइम कम होगा लेकिन समस्तीपुर के अपराधियों को नए डीजीपी का भी खौफ नहीं है। अपराधियों ने दुःसाहस का परिचय देते हुए गश्ती में निकले टाइगर मोबाइल के दो जवानों पर उस वक्त हमला बोल दिया जब वे ट्रिपल लोडिंग बाइक की जांच कर रहे थे।


समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने गश्ती के दौरान टाइगर मोबाइल की टीम पर हमला कर एक जवान को घायल कर दिया। घटना मथुरापुर ओपी क्षेत्र के मुक्तापुर स्टेशन के पास की है। जहां गश्ती टीम ट्रिपल लोडिंग बाइकर्स को रुकवाया और पूछताछ करने लगे। तभी इसी दौरान 20 -25 की संख्या में आए लोगों ने अचानक गश्ती टीम पर हमला कर दिया। बदमाशों ने जवानों के साथ धक्का-मुक्की की और फिर पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। 


घटना की सूचना मिलते ही मथुरापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने घायल सिपाही को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल जवान की पहचान मुन्ना यादव के रूप में हुई है जो मथुरापुर ओपी में टाइगर मोबाइल के रूप में तैनात हैं। इस घटना को देखकर ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता