ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नाबालिग लड़की का अपहरण, दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए पिस्टल के बल पर एक नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर लिया। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी क

नाबालिग लड़की का अपहरण, दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए पिस्टल के बल पर एक नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर लिया। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंच पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। 


मामला सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर  कुम्हिरा के हारसिंगपुर वार्ड नंबर एक का है। जंहा दिनदहाड़े बेख़ौफ़ अपराधियों ने पिस्टल की नोंक पर नाबालिग लड़की को उसके घर से उठा लिया। लड़की को लेकर भागने के दौरान अपराधियों ने दहशत फ़ैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बाइक सवार दो की संख्या में आए अपराधी अचानक घर में घुस गये और हथियार के बल पर लड़की को घर से अगवा कर फरार हो गए। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है।


दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर लड़की के अगवा किए जाने की खबर से इलाके में हड़कंप मचा है वही इस मामले पर पुलिस का कोई भी अधिकारी कैमरे पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन लड़की की कुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता