ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

मोबाइल के लिए हैवान बना मामा: तलवार से वार कर अपनी ही भांजी को मौत के घाट उतारा

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक मामा ने अपनी ही भांजी को मौत के घाट उतार दिया। कंस बने मामा ने मोबाइल के लिए भांजी पर तलवार से ऐसा वार दिया कि उसकी जान चली गई। इस घटना के बाद परिवार म

मोबाइल के लिए हैवान बना मामा: तलवार से वार कर अपनी ही भांजी को मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक मामा ने अपनी ही भांजी को मौत के घाट उतार दिया। कंस बने मामा ने मोबाइल के लिए भांजी पर तलवार से ऐसा वार दिया कि उसकी जान चली गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के आतापुर गांव की है।


मृतक युवती की पहचान आतापुर गांव निवासी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीषा पिछले कई वर्षों से अपने पति और बच्चों के साथ ननीहाल में ही घर बनाकर रहती थी। कुछ दिन पहले मनीषा और उसके भाई को मोबाइल चोरी हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल का कहीं पता नहीं चल रहा था। इसी बीच मनीषा के भाई मोनू ने अपने मामा मिथुन साह के पास अपना मोबाइल देखा।


मोनू ने जब मामा के घर में तलाशी ली तो चोरी गए दोनों मोबाइल उसके घर से मिले। जिसके बाद वह दोनों मोबाइल को लेकर अपने घर चला आया। बाहर से घर लौटने पर जब आरोपी मामा ने मोबाइल गायब पाया तो वह मनीषा के घर पहुंचा और उसके भाई के साथ मारपीट करने लगा। भाई को पिटता देख मनीषा उसे बचाने के लिए पहुंची। जिसके बाद आरोपी मामा ने तलवार से वार कर उसे मौत के घाट उता दिया।
 
 

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी मामा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिए जाने की बात कही है।