ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

LIC लूटकांड का समस्तीपुर पुलिस ने किया खुलासा, कैश के साथ धर दबोचा तीन अपराधियों को

SAMASTIPUR : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लूट के बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन अपराधियों को धर-दबोचा है। एसपी विकास वर्मन ने बताया कि मामले में फर

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लूट के बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन अपराधियों को धर-दबोचा है। एसपी विकास वर्मन ने बताया कि मामले में फरार अन्य अपराधियों के लिए जिले के अलावा दूसरे राज्यों में भी छापेमारी कर रही है।


समस्तीपुर पुलिस ने 20 जनवरी को पटोरी थाना क्षेत्र के पटोरी बाजार स्थित एलआईसी दफ्तर में दिनदहाड़े करीब 11 लाख रुपए और सुरक्षा गार्ड के रायफल लूट मामले का खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने वारदात में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से पुलिस ने एलआईसी से लूटी गई एक लाख तैतीस हजार तीन सौ तीस रुपये,लूट में प्रयोग किए गए दो बाइक ,लूट के वक्त पहने हुए हेलमेट ,अपराधियों के पहने कपड़े और 4 मोबाइल फोन को भी बरामद किया है । गिरफ्तार अपराधियों में से एक सोनू कुमार बलिया उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो वर्तमान में समस्तीपुर के मोहनपुर ओपी के रसलपुर में रहता था। बाकी के दो अपराधी वैशाली जिले के जंदाहा का रहने वाले हैं।


एसपी विकास वर्मन का बताया कि इस घटना में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। वहीं अपराधियों के द्वारा लूटी गयी बंदूक को भी पुलिस तलाश रही है।


वही गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए दलसिंहसराय थाना पुलिस ने एक अपराधी को एक देसी कट्टा ,2 कारतूस ,2 बोतल शराब और बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम अभिषेक कुमार चौधरी उर्फ गोलू है जो केवटा गांव का रहने वाला है ।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता