ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

खेत में फेंका मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां एक लड़की का शव गेहूं के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की पहचान अबतक नहीं हो पाई है। शव को देखकर ऐसा लगता है कि दुष

खेत में फेंका मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
Santosh Singh
2 मिनट

SAMASTIPUR:  खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां एक लड़की का शव गेहूं के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की पहचान अबतक नहीं हो पाई है। शव को देखकर ऐसा लगता है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है और साक्ष्य छिपाने के मकसद से शव को खेत में फेंका गया है। एक के बाद एक शव के मिलने से इलाके के लोग भी सकते में हैं।


मंगलवार यानि कल सुबह उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर में एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया था। जिसका पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। वही आज वारिसनगर थाना क्षेत्र के सारी पंचायत से एक लड़की का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। खेत में घास काटने पहुंची महिला की नजर जब शव पर पड़ी देखते ही देखते यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। छात्र संगठन आइसा ने इस मामले की जांच की मांग करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।   




रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता