ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

कार्यपालक पदाधिकारी को थप्पड़ मारने वाले सफाईकर्मी की हालत नाजुक, आक्रोशित लोगों ने थाने में घुसकर की तोड़फोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

SAMASTIPUR: रोसड़ा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को थप्पड़ मारने वाले सफाईकर्मी की हालत नाजुक हो गयी है। गिरफ्तारी के बाद उसे हाजत में रखा गया था। सफाईकर्मी की हालत को देखकर लोग

कार्यपालक पदाधिकारी को थप्पड़ मारने वाले सफाईकर्मी की हालत नाजुक, आक्रोशित लोगों ने थाने में घुसकर की तोड़फोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: रोसड़ा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को थप्पड़ मारने वाले सफाईकर्मी की हालत नाजुक हो गयी है। गिरफ्तारी के बाद उसे हाजत में रखा गया था। सफाईकर्मी की हालत को देखकर लोग आक्रोशित हो गये और रोसड़ा थाने का घेराव कर तोड़फोड़ करने लगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। 


समस्तीपुर के रोसड़ा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को थप्पड़ मारने वाले सफाईकर्मी रामसेवक राम को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद राम सेवक राम को हाजत में रखा गया था। जिसकी तबियत अचानक से बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे स्थानीय रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। 


समस्तीपुर सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने  डीएमसीएच रेफर कर दिया। डीएमसीएच में भी सुधार नहीं होने पर उसे पीएमसीएच रेफर किया गया। पैसे के अभाव में परिजनों ने बेहोशी की हालत में ही उसे घर पर ले आए। बेहोशी हालत में सफाई कर्मी को घर लाने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप था की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर कस्टडी में ही जमकर पिटाई की गई। उन्हें बेहोशी हालत में ही अस्पताल में छोड़ दिया गया।


पुलिस की पिटाई से सफाईकर्मी की हालत गंभीर हो गयी। यह बात आग की तरह फैल गयी। सफाईकर्मी के परिजनों के साथ स्थानीय लोग भी आक्रोशित हो गए और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे से लैश होकर आरोपी सफाईकर्मी को लेकर रोसड़ा थाना पर पहुंच गयी। आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और थाना परिसर में तोड़फोड़ कर जमकर हंगामा मचाया। 


इसके बाद आक्रोशित लोगों ने नगर परिषद कार्यालय में भी आगजनी और तोड़फोड़ करने की कोशिश की। आक्रोशित लोग थानाध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। तोड़फोड़ और हंगामे की सूचना मिलते ही समस्तीपुर एसपी मानवजित सिंह ढिल्लों रोसड़ा पहुंचे और उनके आदेश पर भीड़ को काबू करने के लिए लोगों पर लाठीचार्ज किया गया। लाठीचार्ज में कई लोग घायल हो गये है वही आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता