ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

जहरीली शराब से मौत की पुलिस ने की पुष्टि, दारोगा, सेना जवान समेत 4 लोगों की शराब पीने से हुई थी मौत

SAMASTIPUR: घटना के कई घंटों की जद्दोजहद के बाद आखिरकार प्रशासन ने यह माना कि जहरीली शराब पीने से ही चारों की मौत हुई है। समस्तीपुर में बीएसएफ के दारोगा और एक सेना के जवान सम

जहरीली शराब से मौत की पुलिस ने की पुष्टि, दारोगा, सेना जवान समेत 4 लोगों की शराब पीने से हुई थी मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR:  घटना के कई घंटों की जद्दोजहद के बाद आखिरकार प्रशासन ने यह माना कि जहरीली शराब पीने से ही चारों की मौत हुई है। समस्तीपुर में बीएसएफ के दारोगा और एक सेना के जवान समेत 4 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। देर रात से ही समस्तीपुर के पटोरी थाना क्षेत्र के रुपौली पंचायत में ज़हरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत और कई लोगों के बीमार होने की खबर मिल रही थी लेकिन कोई अधिकारी इस घटना की पुष्टि करने को तैयार नहीं थे। 


जहरीली शराब के पीने से जम्मू कश्मीर में पदस्थापित बीएसएफ के दारोगा विनय कुमार सिंह, सेना के जवान मोहन कुमार, श्यामनंदन चौधरी और वीरचन्द राय की मौत हो गई जबकि 4 लोग बीमार हैं जिनका इलाज जारी है। अधिकारियों के मुताबिक अभी तक के जांच में यह बात सामने आ रही है कि इस गांव में एक भोज में शराब पिलाई गयी थी साथ ही सेना के जवान बाहर से भी शराब लेकर आए थे।


 लोकल शराब बिक्रेता के यहां से एक खास ब्रांड का शराब जिन लोगों ने पिया उनकी हालत बिगड़ने लगी। पहले उनके आंखों की रोशनी चली गई फिर उल्टी दस्त के बाद 4 लोगों की मौत हो गई। शराब पीने से बीमार एक शख्स ने भी यह स्वीकार किया है कि दो लोगों के साथ उन्होंने गांव में ही एक खास ब्रांड का शराब खरीद कर पी थी। उनके साथी की मौत हो गई जबकि उसका इलाज चल रहा है। 


शराब पीने से बीमार लोगों के बयान पर शराब माफिया और लोकल शराब दुकानदारों की पहचान कर ली गई है। उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शराब पीने से बीमार लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस यह कोशिश कर रही है जहरीली शराब की बाकी बची खेप को हर हालत में जब्त किया जा सके ताकि इसे और लोग नहीं पी सके और उनकी जान बचाई जा सके। 


दरभंगा प्रक्षेत्र के आईजी अजिताभ कुमार ने लोगों से भी अपील किया है कि वे लोग कहीं से भी शराब खरीदकर सेवन नहीं करें क्योंकि कुछ बड़े शराब कारोबारियों द्वारा बड़ी मात्रा में जहरीली शराब की खेप अलग-अलग इलाकों में भेजी गई है। वहीं समस्तीपुर डीएम शशांक शुभंकर ने बताया है कि एक अभियान शराब माफियाओं के खिलाफ कारवाई की जा रही है।


 इस घटना में स्थानीय पुलिस की विफलता के सवाल पर डीएम ने कहा कि इसकी भी जांच की जा रही है और पुलिस की संलिप्तता पाए जाने पर उनपर पर कारवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता