ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से दिनदहाड़े 8 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

SAMASTIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 8 लाख की लूट हुई है। घटना ताजपुर बाजार की है जहां हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट क

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से दिनदहाड़े 8 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 8 लाख की लूट हुई है। घटना ताजपुर बाजार की है जहां हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि ताजपुर में संचालित भारत फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारी अपनी बाइक से ताजपुर शहर के ही यूनियन बैंक में करीब 8 लाख रुपये कैंश जमा कराने जा रहे थे। तभी इसी दौरान यूनियन बैंक के बाहर बाइक से आए 3 अपराधियों ने कर्मचारियों की बाइक को ओवरटेक कर रुकवाया और गन पॉइंट पर लेकर रुपयों से भरे बैग को लूटकर मौके से फरार हो गये। 


घटना की जानकारी कर्मचारियों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस को इस बात की जानकारी दी गयी की भारत फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन से आए पैसे को यूनियन बैंक की ताजपुर शाखा में ही जमा किया जाता है।


अपराधियों ने पहले से रेकी की और फिर लूट की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया। जिस जगह पर लूट हुई है वहां एक ट्रक भी खड़ा था जिसकी वजह से लूट की वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हो पाई। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता