ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : नकली IPS बनकर किया यौन शोषण, पुलिस ने भेज दिया जेल

SAMSTIPUR : आईपीएस अधिकारी बनकर लोगों के ऊपर रौब झाड़ने वाले एक शातिर शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला समस्तीपुर का है, यहां फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर लोगों को डराने ध

बिहार : नकली IPS बनकर किया यौन शोषण, पुलिस ने भेज दिया जेल
Editor
3 मिनट

SAMSTIPUR : आईपीएस अधिकारी बनकर लोगों के ऊपर रौब झाड़ने वाले एक शातिर शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला समस्तीपुर का है, यहां फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर लोगों को डराने धमकाने वाले अविनाश कुमार मिश्रा नाम के एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर एक महिला का यौन शोषण करने का भी आरोप लगा है। अविनाश दरभंगा जिले का रहने वाला है और पुलिस को उसके पास से वर्दी के साथ-साथ हथियार और कारतूस भी मिले हैं। अविनाश इसके पहले भी दरभंगा में गिरफ्तार किया जा चुका है। 


दर्शन दरभंगा जिले के पतौर का रहने वाला अविनाश कई लोगों को झांसा दे रहा था कि वह आईपीएस अधिकारी है। अविनाश कुमार मिश्रा ने किसी को अपना नाम अमित झा बताया तो किसी को अमन पराशर। दरअसल इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक महिला ने अविनाश के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि फर्जी आईपीएस बनकर उसे शादी का झांसा देने वाले अविनाश ने उसका यौन शोषण किया। शिकायत मिलने के बाद समस्तीपुर के एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने तत्काल इस मामले में कार्यवाही के लिए टीम गठित की। डीएसपी सदर शहबान हबीब फाकरी के नेतृत्व में टीम बनाई गई और उसने इस फर्जी आईपीएस को धर दबोचा। 


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसके पास आईपीएस की नकली ड्रेस, एक रिवाल्वर, आधा दर्जन जिंदा कारतूस, लैपटॉप, मोबाइल बरामद किए गए। अब पुलिस अविनाश का पुराना इतिहास खंगाल रही है। पुलिस को जानकारी मिली है उसके मुताबिक इसके पहले भी दरभंगा में ऐसे ही मामले में जेल जा चुका है। जेल से बाहर आने के बावजूद उसने फर्जी आईपीएस बनकर ही लोगों को झांसा देना शुरू किया। अविनाश के पास से जो हथियार बरामद किया गया है वह विदेशी बताया जा रहा है। दरभंगा में एक बड़े स्कूल में उसने मोटिवेशनल लेक्चर प्रोग्राम करवाया था और आईपीएस अधिकारी बनकर उसमें शामिल भी हुआ था।

टैग्स