ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

दुर्गा पूजा में मेला घुमाने के बहाने साली को लेकर जीजा हुआ फरार, उधर ससुराल में पत्नी करती रही इंतजार

SAMASTIPUR: दुर्गा पूजा नवमी के दिन साली को लेकर मेला घुमने निकला जीजा आज तक अपने ससुराल नहीं पहुंचा। ससुराल वालों ने दोनों की काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका। थक

दुर्गा पूजा में मेला घुमाने के बहाने साली को लेकर जीजा हुआ फरार, उधर ससुराल में पत्नी करती रही इंतजार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: दुर्गा पूजा नवमी के दिन साली को लेकर मेला घुमने निकला जीजा आज तक अपने ससुराल नहीं पहुंचा। ससुराल वालों ने दोनों की काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका। थक हार कर लड़की के भाई ने जीजा के खिलाफ रोसड़ा थाने में एफआईआर दर्ज करायी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली है। जीजा और साली का पता अब तक नहीं चल सका है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी कर रही है लेकिन बार-बार लोकेशन बदलने के कारण दोनों पुलिस के हाथ नहीं लग पाए हैं। 


ससुराल से साली को लेकर एक जीजा फरार हो गया है। नवमीं के दिन दुर्गा पूजा में मेला घुमाने की बात कह वह अपनी साली को लेकर ससुराल से निकला था। लेकिन जब काफी देर हो गया तब ससुरालवाले जीजा-साली की खोजबीन करने लगे। पूरे गांव में दोनों की खोजबीन की गयी लेकिन कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद किशोरी के भाई ने थाने में केस दर्ज कराया। मामला समस्तीपुर के रोसड़ा का है। 


जहां बेगूसराय जिला के सौंथ निवासी राजीव यादव दशहरा के मौके पर अपने ससुराल गया हुआ था। जहां इस दौरान वह अपना दिल साली को दे बैठा। फिर क्या था मेला घुमने के बहाने उसे लेकर वह भाग गया। 14 अक्टूबर को रात्रि 8:30 बजे राजीव गांव में ही मेला घुमाने के बहाने किशोरी को अपने साथ में ले गया। जबकि उसकी पत्नी उसके घर लौटने का इंतजार कर रही थी। 


देर रात तक वापस नहीं आने पर खोजबीन प्रारंभ की गई। लगातार प्रयास के बावजूद उसका अता पता नहीं चल सका। कई दिनों तक दोनों की खोजबीन की गयी लेकिन जब पता नहीं चला तब लड़की के भाई ने रोसड़ा थाने में केस दर्ज कराया और किशोरी की बरामदगी की मांग की। मामला दर्ज होने के बाद रोसड़ा पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है।