ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में 3 लोगों की गई जान, नाला को लेकर हुआ था विवाद

SAMASTIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां आपसी विवाद ने हिंसक का रूप ले लिया है। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में तीन लोगों की मौत हो गयी। पहले उप मुखिया ने एक व्यक्

दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में 3 लोगों की गई जान, नाला को लेकर हुआ था विवाद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां आपसी विवाद ने हिंसक का रूप ले लिया है। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में तीन लोगों की मौत हो गयी। पहले उप मुखिया ने एक व्यक्ति की गोली मारी हत्या कर दी जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने उप मुखिया की पत्नी और भतीजे को मार डाला और इस दौरान कई वाहनों को भी फूंक डाला। घटना में घायल दो अन्य लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।


समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना के आधारपुर में रविवार की शाम नाले को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। वही विवाद आज सुबह इतना हिंसक रूप ले लिया कि तीन लोगों की हत्या कर दी गई। जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक पलरू राय का 30 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार रविवार की शाम में बरसात का पानी बहाने के लिए कच्चा नाला बना रहा था। जिसका विरोध पड़ोस के ही उप मुखिया मोहम्मद हसनैन ने किया। इसी बात पर दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। आज सोमवार की सुबह विवाद फिर बढ़ गया। जिसमें उप मुखिया हसनैन ने श्रवण कुमार को गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि उपमुखिया मोहम्मद हसनैन पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का शख्स है। इस बात से श्रवण के परिजन और स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और  उपमुखिया के घर पर हमला बोल दिया। इसमे उ पमुखिया तो जान बचाकर किसी तरह भाग निकला लेकिन उनकी पत्नी और एक चचेरे भाई को आक्रोशित भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला। जबकि हमले में उपमुखिया के परिवार के ही दो अन्य शख्स की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



उप मुखिया के घर के बाहर लगे कार समेत कई वाहनों में भी आग लगा दी गई। लोग इतने आक्रोशित हैं कि मीडियाकर्मी को मौके पर जाने नहीं दे रहे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस प्रशासन लोगों शांत कराने में जुटी है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें